Aloo kachori recipe

कैसे बनाएं आलू कचौड़ी | आलू कचौड़ी बनाने की विधि | Aloo kachori recipe

Aloo kachori recipe

आलू की कचौड़ी (Aloo kachori recipe)

जानिए आलू कचौरी बनाने की विधि, आलू कचौरी रेसिपी  (Aloo kachori recipe) और इस रेसिपी के बारे में बहुत कुछ। आलू कचौड़ी खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट होती है, और बनाने में भी आसान है।  हलाकि यह भिन्न -भिन्न जगहों पर अलग बनावट और  स्वाद के अनुसार बनाई जाती है, लेकिन आमतौर अधिक खस्ता कचौड़ी लोग ज्यादा  पसंद करते है।  यह  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल राजस्थान और गुजरात और में सबसे पसंदीदा स्नैक है।  इसमें आलू के द्वारा स्वादिष्ट मसाला तैयार किया जाता है, मैदा (fine  flour) की बनी हुई  पूरी में भरकर तला जाता है। आलू की कचौरी (Aloo ki kachori) भारत में एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड (Street food) है, यह बच्चों को भी बहुत पसंद होती है।  आप इसे छुट्टिओं के दिन सुबह नाश्ते में या फिर पिकनिक में  बाहर ले जाएँ , आपको मजा आ जायेगा। इसे भी देखें

तैयारी का समय           20 मिनट

पकाने का समय           30 मिनट

परोसें                    04

कठिनाई स्तर                   आसान

आवश्यक सामग्री  आलू कचौड़ी (Ingredients for Aloo kachori )

कचौड़ी का आटा तैयार करने के लिये आवश्यक सामग्री

मैदा या आटा             400 ग्राम

नमक                    स्वादानुसार

बेकिंग सोडा               1/4 छोटी चम्मच

तेल                     02 टेबिल स्पून

आलू मसाला भरने के लिए

आलू                                        6-7 मध्यम आकार का

तेल                                         01 बड़ा चम्मच

जीरा                                        01 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर                         02 छोटी चम्मच

हरी मिर्च                                 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक                                    01 इंच का टुकड़ा (पेस्ट बना लें)

अमचूर पाउडर                        1/2 छोटी चम्मच

गरम मसाला                          1/4 छोटी चम्मच

नमक                                       स्वादानुसार

कुकिंग ऑयल                         आवश्यकतानुसार (कचौड़ी तलने के लिए)

आलू कचौड़ी | Aloo ki kachori

आलू की कचौड़ी कैसे बनायें (How to make Aloo kachori )

  • सबसे पहले आलू को धोकर कुकर में उबालने के लिये रख दीजिये, क्योंकि जब तक आलू उबलेंगे तब तक आप  कचौड़ी का आटा गूंद ले और लगभग २० मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एक पैन में  तेल गर्म करें।  जब तेल गर्म हो जाये इसमें 01 टीस्पून जीरा, 01 टीस्पून धनिया के बीज और 1/2 चम्मच  सौंफ जोड़ें  खुशबू आने तक अच्छी तरह चलाएं।
  • अब पैन में ऊपर लिखी मात्रा के अनुसार कटी हुई  हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट जोड़ें  डालें और लगभग 30 सेकण्ड्स तक  भूनें।
  • आंच मध्यम कर दें और  हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और चलाएं।
  • जब आलू उबाल जाये तो इसे मैश कर लें और अलग रख दें।
  • अब पैन में मैश किया हुआ आलू और आवश्यकतानुसार नमक और नीबू का रस  डालें तथा अच्छी तरह मिलाएँ। अब आपका आलू स्टफिंग तैयार है।
  • आलू स्टफिंग  से एक छोटे नींबू के आकार की गेंद बनाये और हथेली से दबाकर  इसे चपटा कर दें।
  • गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा तोड़कर फैला लें, आलू स्टफिंग बॉल  को आटे के मध्य में रखे , उंगलिओं की सहायता से चारों तरफ से आटे को मध्य में मिला लें। यह एक पोटली का आकार ले लेता है।
  • सारी कचौड़ियां इसी तरह तैयार कर लें।
  • कचौड़ी तलने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें, मध्यम आंच पर रखें। अब कचौड़ी को तेल में डालें और दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तलें।
  • कचौड़ी तलने के बाद नैपकिन पेपर पर डालें जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाये। सारी कचौड़ियां इसी तरह तल लें। अब गरमा गरम आलू की कचौड़ियां (aloo kachori )हरी , मीठी चटनी  या  अन्य सॉस के सतह परोसें। देखें

सुझाव

  • कचौड़ियां तलने के लिए आंच को मध्यम रखें जिससे आप  खस्ता और कुरकुरे कचौड़ियां का मजा ले सकें।
  • पोटली  को सावधानी से बंद करें और  कचौरी बनाने के लिए नरम आटा गूंधें।
  • यदि आप स्टफ़िंग पोटली  को बेलन से दबा रहे हैं तो सावधानी रखे अन्यथा वह  टूट सकता है।

मुख्य कीवर्ड्स

Aloo kachori recipe., aloo kachori, aloo ki kachori , आलू की कचौड़ी, आलू कचौड़ी, Aloo ki kachori, Street food.

इन्हे भी पढ़ें।

कैसे बनाएं वेज मेयोनेज़ सैंडविच ।  पनीर पसन्दा रेसिपी कैसे बनाये। पालक पनीर रेसिपी आसान स्टेप्स। साबूदाना वड़ा बनाने की विधि।  चिकन मसाला रेसिपी आसान स्टेप्स। अंडा करी रेसिपी ढाबा स्टाइल। मसाला डोसा रेसिपी घर पर। दही वड़ा कैसे बनाये. वेज बिरयानी कैसे बनाये ?

Aloo kachori recipe | Street food