लौकी का हलवा रेसिपी | Lauki ka Halwa recipe | Dudhi halwa

लौकी का हलवा रेसिपी | Lauki ka Halwa recipe | how to make Dudhi halwa

लौकी का हलवा रेसिपी (Lauki ka halwa recipe)

लौकी का हलवा रेसिपी | Lauki ka Halwa recipe | how to make Dudhi halwa. Dudhi Halwa एक मलाईदार भारतीय मिठाई की रेसिपी जो बॉटलगॉर्ड से तैयार की जाती है. इसमें ताजी हरी लौकी के साथ, फुलक्रीम दूध और चीनी का मिश्रण होता है. परम्परागत तरीके से आज भी लोग अपने घरों पर तैयार करते हैं, इस क्लासिक मिठाई को आप किसी भी त्योहार में बना सकते हैं, यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि पोषण और फाइबर में भी उच्च है, और इसलिए भारतीय, इसे उपवास में भी इस्तेमाल करते हैं.

लौकी का हलवा रेसिपी | Lauki ka Halwa recipe | Dudhi halwa

लौकी हलवा के लिए सामग्री  (Ingredients for Lauki ka halwa recipe)

घीया, लौकी (Bottle gourd)          500 ग्राम

दूध                                                 01 कप

काजू                                              5-6 (कटाहुआ)

बादाम                                            5-6 (कटाहुआ)

चीनी                                              02 बड़ीचम्मच

किशमिश (किशमिश)                       12-15

शुद्धघी या मक्खन                              ¼कप

खोया के लिए सामग्री

खोया आप आसानी से घर पर बना सकते हैं यदि आपके पास समय की कमी है तो उच्च गुणवत्ता वाला खोया आप बाजार से खरीद सकते हैं.

दूध पाउडर                                  1/2 कप

दूध फुल क्रीम                              1/2 कप

शुद्ध घी या मक्खन                        01 छोटी चम्मच

इलायची पाउडर                           ¼ छोटी चम्मच

लौकी का हलवा रेसिपी | Lauki ka Halwa recipe | how to make Dudhi halwa

लौकी का हलवा कैसे बनाये (Lauki ka halwa recipe)

  • सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालकर भूनें, और अलग रख दें.
  • लौकी को अच्छी तरह धोकर छील लीजिये, फिर इसे कदूकस करे और एक अलग बर्तन में रख दीजिये. लौकी को चारो तरफ से कद्दूकस कीजिए और बीज का हिस्सा छोड़ दीजिये, आप फूडप्रोसेसर से भी कद्दूकस कर सकते हैं.
  • गैस के ऊपर पैन गर्म करें इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें, और पकाएं .जब थोड़ा पक जाये तो आप ऊपर लिखी मात्रा के अनुसार चीनीऔर दूध मिला लें,और पकने दीजिये. लौकी को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिये. आप देखेंगे कि लौकी से निकला पानी धीरे-धीरे सूख जायेगा. इसे तब तक पकाएं जब तक पूरा पानी न सूख जाये.
  • अब पैन में आवश्यकतानुसार घी डालें और गर्म करें, फिर इसमें सूखा हुआ लौकी और शक्कर का मिश्रण डालें और ५, 7 मिनिट तक भूने. अब इसमें खोया, भुना काजू ,बादाम और किशमिश डाल दीजियेऔर हलवे को चलाते रहें , 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये.
  • लौकी का हलवा रेसिपी, Lauki ka Halwa recipe, Dudhi halwa तैयार है इसे आप १-२ दिनों तक खा सकते हैं ।

ध्यान दें                                                                                                       

  • लौकी छीलते समय बीच का हिस्सा छोड़ दें और लौकी को कद्दूकस करें, अन्यथा हलवा स्वादिष्ट नहीं बनेगा।
  • खाना पकाने के समय को कम करने के लिए, दूध की जगह खोया का उपयोह करें।
  • हलवा बनाते समय पैन को लगातार चलाते रहें और आंच मध्यम रखें, यह बर्तन की सतह पर नहीं चिपकेगा।

कीवर्ड्स

लौकी का हलवा रेसिपी, Lauki ka Halwa recipe, Dudhi halwaलौकी का हलवा. Halwa recipe.

हमारी अन्य विशेष रेसिपी

खमण ढोकला बनाने की आसान विधि । Aloo paratha recipe step by step. चिकन मसाला रेसिपी ढाबा स्टाइल । लौकी का कोफ्ता बनाने की पारम्परिक विधि। नव रात्रि का विशेष व्यंजन साबूदाना खिचड़ी । मुंबई की प्रसिद्द स्ट्रीट फ़ूड पाव भाजीबालूशाही बनाने की आसान विधि।  कचौरी कैसे बनायें । How to make veg momos