rava uttapam

सूजी उत्तपम कैसे बनाये | rava uttapam | Uttapam recipe at home

सूजी का उत्तपम रेसिपी ( Suji uttapam recipe)

सूजी उत्तपम कैसे बनाये | rava uttapam | Uttapam recipe at home. सूजी का उत्तपम साउथ इंडियन रेसिपी है, लेकिन स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी होती है। उत्तपम बनाना बहुत आसान है और बहुत जल्दी तैयार होने वाला हल्का नाश्ता है,  इसे आप सुबह के नाश्ते, लंच या शाम के नाश्ते के लिए परोस सकते  है। rava uttapam recipe में सूजी (रवा ) में दही और कटी हुई सब्जियां और मसाला को अच्छी तरह मिलाया जाता है और तवा पर दोसे की तरह बनाया जाता है। सूजी  का उत्तपम (suji uttapam recipe) नरम, नरम, लज़ीज़ पैनकेक कह सकते हैं। इसे भी देखें

तैयारी का समय   20 मिनट

खाना बनाने का समय 20 मिनट

परोसें  02 लोगो को

कठिनाई स्तर    आसान

उत्तपम के लिए सामग्री (Ingredients for suji uttapam recipe)

सूजी                 01 कप

दही                  01 कप

टमाटर                01(बारीक कटा हुआ )

प्याज                 01(बारीक कटी हुई )

गाजर                 01(कद्दूकस किया हुआ)

शिमला मिर्च           01(बारीक कटी हुई )

अदरक                01इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )

हरी मिर्च              02 (बारीक कटी हुई )

धनिया पत्ती            02 टेबल स्पून  (बारीक कटी हुई)

पानी                 आवश्यकतानुसार

नमक                स्वादानुसार

रिफाइंड   तेल         तलने के लिए

सूजी उत्तपम कैसे बनाये (Suji uttapam recipe)

  • सूजी उत्तपम (rava uttapam) बनाने के लिए, सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप सूजी, 1 कप दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • यदि बैटर गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिला लें, इसका  बैटर ठीक इडली और डोसे के  जैसा होता है।
  • इस बैटर को लगभग २-३ घंटे के लिए ढक्कन से ढककर रख दें।
  • अब बैटर में कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  • एक उथली सतह वाला पैन (तवा) मीडियम आंच में रखें और थोड़ा सा तेल फैलाएं।
  • तेल जब  गरम हो जाये तो  पैन में बैटर फैला दें (ठीक दोसे की तरह ) लगभग दो  मिनट तक सेंकें , आप चाहें तो ऊपर से भी कटी हुई सब्जियां मिला सकते हैं।  थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर फैला दें।
  • थोड़ा सा तेल उत्तपम के चारों ओर फैला दें। इससे  किनारे से सतह पर चिपकेगा नहीं। यह एक ही तरफ अच्छे से सेंका जाता है। यह एक ही तरफ अच्छे से सेंका जाता है, जब तक की सतह हलाकि ब्राउन न हो जाये।
  • यह पूरी तरह से पका है या नहीं यह देखने के लिए आप ढक्कन हटाकर एक माचिस की तीली इसमें चुभाएं यदि इसमें बैटर नहीं चिपक रहा है तो यह पक चुका है।

सूजी उत्तपम | उत्तपम रेसिपी | Uttapam recipe

  • आपका उत्तपम तैयार हो चुका है इसे प्लेट में निकाल लें हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मागर्म परोसें।
  • तैयार उत्तपम (rava uttapam) को आप हरी चटनी, टोमेटो सॉस के साथ परोसें। इसे भी  देखें

सुझाव

आप चाहें तो बैटर घोलते समय भी सब्जियां  मिला सकते हैं।

उत्तपम पलटने के बाद भी आप थोड़ी कटी हुई सब्जियां ऊपर से डाल सकते हैं।

इसके बनाने की आसान विधि आप हमारे यू ट्यूब चैनल में देख सकते हैं। आसानी के लिए चैनल सब्सक्राइब करें। 

इसे जरूर देखें:  कैसे बनाएं वेज मेयोनेज़ सैंडविच ।  पनीर पसन्दा रेसिपी कैसे बनाये। पालक पनीर रेसिपी आसान स्टेप्स। साबूदाना वड़ा बनाने की विधि।  चिकन मसाला रेसिपी आसान स्टेप्स। अंडा करी रेसिपी ढाबा स्टाइल। मसाला डोसा रेसिपी घर पर। दही वड़ा कैसे बनाये. वेज बिरयानी कैसे बनाये ? दाल बाटी (दाल बाफले ) कैसे बनाये?

सूजी उत्तपम | उत्तपम रेसिपी | Uttapam recipe